उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने के लिए चन्द्रबनी सहित नगर निगम के सभी वार्ड़ों में वृहद अभियान शुरू हो रखा है। इसमें तमाम क्षेत्रों की आंगनवाड़ी कार्यकत्री जोरोसोरों से अपने कार्यों में लगी हुई हैं।
चुनाव आयोग ने देशभर में मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने को लेकर इन दिनों तेजी से अभियान छेड़ा हुआ है। इसके लिए जगह-जगह कैंप भी लगाये जा रहे हैं। आयोग की कोशिश है कि इस अभियान को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाय ताकि 2024 के आम चुनाव तक साफ सुथरी मतदाता सूची आ सके। इससे मतदाता सूची में दर्ज फर्जी नाम भी खत्म हो जाऐंगे।
भाग संख्या 8, 9, 10 तक में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करते हुए।चुनावों में पारदर्शिता के लिहाज से चुनाव आयोग ने मतदाता पहचान पत्रा को आधर से जोड़ने के लिए मुहिम छेड़ रखी है। इसे अनिवार्य बताया गया है। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इसी को लेकर चन्द्रबनी स्थित धरावाली में कई आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने अपने कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी मतदाताओं से अपील की है कि अपने-अपने वोटर कार्ड को आधार से जरूर लिंक करवायें। धारावाली स्थित संतला देवी मंदिर परिसर में कुछ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक हुई जिममें सबको अपने कार्यों पारदिर्शता लाने को कहा गया है।
इस अवसर पर चन्द्रबनी की प्रमुख आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रीयों में सीमा रानी, कविता देवी, पूजा देवी, मालती रावत आदि प्रमुख कार्यकर्त्री अपनी जिम्मेदारियों को प्रमुखता से निभा रही हैं।