उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने अपने-अपने विधनसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। ऐसे में सभी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने-अपने विधनसभा के प्रत्याशियों का जोरोशोरो से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।
वार्ड 91 चन्द्रबनी के पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला ने सहसपुर विधयक सहदेव सिंह पुंडीर का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। उन्होंने वार्ड के सभी मतदाताओं से कहा कि फिर से कमल खिलाना है।
सहसपुर विधनसभा का वार्ड 91 चन्द्रबनी पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला ने कहा में पिछले 5 वर्ष में कई विकास कार्य हुए हैं। जिसमें कई सालों से भुत्तोंवाला व वाइडलाइफ सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य, पेयजल समस्या का निदान, जहां सड़कों के चारों तरफ गलियों में अंध्ेरा पसरा रहता था वहां स्ट्रीट लाइटें, एलईडी लाइटें लगाई गई।
चन्द्रबनी मंदिर में विधयक द्वारा चारों तरफ जालें लगवाकर सौन्दर्यकरण करना, अमृत योजना के तहत घर-घर नल लगाने की सुविध मिल रही है। सुखबीर सिंह बुटोला ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य नगर निगम की गाड़ियों से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में सभी विकास कार्य हो रहे हैं। बुटोला ने कहा कि वार्ड 91 में जो कार्य किसी कारणवश रह जायेंगे उनको को भी निकट भविष्य में पूरा किया जायेगा। बुटोला ने कहा कि विकास को गति देने के लिए सहसपुर विधनसभा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर को वोट दें और फिर से भाजपा की सरकार बनाये।
सहसपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर जी पुनः सहसपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाये जाने पर बहुत-बहुत बधाई।
सुखबीर सिंह बुटोला
पार्षद
91 चन्द्रबनी