स्थानीय उमीदवार को ही भाजपा से टिकट मिले
उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। डोईवाला विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सिंह नेगी प्रबल दावेदार हैं। श्री नेगी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिनती है। श्री जितेन्द्र नेगी पिछले कई विधानसभाओं से टिकट मांगते आ रहे हैं लेकिन ऐनवक्त पार्टी टिकट किसी और को दे देती है। जितेन्द्र नेगी के संगठन सिपाही हैं और संगठन के लिए के लिए कार्य करते आयें है। इस बार डोईवाला विधानसभा के स्थानीय निवासियों का कहना है कि टिकट यहीं के स्थानीय निवासियों को मिलना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के लिहाज से डोईवाला की जनता का भी यही कहना है कि जितेन्द्र नेगी यहीं के निवासी हैं और उन्हें क्षेत्रीय जनता इस बार अपना विधायक देखना चाहती है। इस बार डोईवाला विधानसभा के स्थानीय निवासियों का कहना है कि टिकट यहीं के स्थानीय निवासियों को मिलना चाहिए।
आज डोईवाला विधानसभा जनसंपर्क संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में मौजा रानीपोखरी में प्रबुद्धजन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें स्थानीय लोगो की समस्याएं सुनी गई एवं डोईवाला विधान सभा से 2022 में स्थानीय उमीदवार को ही भाजपा से टिकट मिले इसकी मांग स्थानीय जनता द्वारा की गई।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दीपक चन्द , प्रधान प्रतिनिधि राजेश नेगी , पूर्व जिला मंत्री सुबोध जयसवाल , पूर्व जिला महामंत्री गजेंद्र पंवार , पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला मंत्री, वर्तमान क्षेत्र पंचायत राजेंद्र तड़ियाल , पूर्व सभासद विजय बक्शी , पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मुकेश कंडवाल , विक्रम सिंह भंडारी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेश रावत, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव नेगी , उपाध्यक्ष अजीत पाल , युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मनोज रावत , राजेंद्र बिष्ट , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश राणा , अरविंद नेगी , धर्मेंद्र , एवं हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष एवं डोईवाला प्रभारी विकास कठैत , दिग्विजय सिंह , राहुल रावत , यश खत्री एवं हिंदू युवा वाहिनी की पूरी टीम एवं दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।