मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ व दीर्घायु की कामना के लिए हवनयज्ञ का आयोजन

धामी के नेतृत्व में प्रदेश नई बुलंदियों को छुयेगाः दिनेश रावत

उत्तराखंड हेड लाइंस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर कुर्मांचल परिषद और पतंजलि योगपीठ द्वारा जामुनवाला में पूजा, हवन व यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृक्षरोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में सभी कार्यकताओं  ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ व दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा नेता पूर्व प्रदेश संयोजक(स.प्र.), तथा पूर्व निदेशक रेशम फेडरेशन, पूर्व निदेशक रेशम फेडरेशन, दिनेश रावत ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित करी व उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा, प्रदेश मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में नई बुलंदिया छुएगा यह आम जनता को विश्वास है और उनके जन्मदिन पर उनको सभी प्रदेशवासियों की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।

 इस अवसर पर कर्नल राजेंद्र सिंह धामी, श्रीमती राधा धामी, श्रीमती  बबीता साह, श्रीमती पूजा नौटियाल, पवन डबराल, विकास धामी, अनिल चंद्र, आकाश कुमार, श्रीमती हनसा राणा, श्रीमती पुष्पा राणा, श्रीमती आशा धामी, श्रीमती सुमित्रा बिष्ट, श्रीमती शिखा धामी, श्रीमती गोदावरी धामी, विमला धामी, हिम्मत सिंह भंडारी, शेर सिंह राणा, विकास धामी व अन्य परिषद व योगपीठ से जुड़े लोग उपस्थित रहे।