महानगर उपाध्यक्ष लच्छूगुप्ता कर रहे हैं देवतुल्य कार्य

वार्ड 31 कौलागढ़ में कोरोना वारियरों को किया सम्मानित

उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट

देहरादून। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  आह्वान पर सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के दौरान वार्ड नंबर 31 कौलागढ़ में  भारतीय जनता पार्टी  महानगर कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता  ने कैंट विधानसभा में नगर निगम में कार्य करने वाले फ्रंटलाइन कोरोना  वैरीयस को आज , पीपी किट सैनिटाइजर,  सील्ड मास्क, भाप लेने वाली मशीन, दी। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती मधु जैन  ने उन्होंने सब को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग फ्रंटलाइन कोरोना वरीयर के रूप में कार्य कर रहे हैं आज जब सारा विश्व वैश्विक महामारी के दौरान गुजर रहे हैं ऐसे  आप लोग घर घर जाकर लोगों की  सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से करने के लिए इन को सम्मानित किया गया।

वार्ड 31 कौलागढ़ में फ्रंटलाइन वारियरों  को पीपी किट, सैनीटाइजर, मास्क देते हुए महानगर अध्यक्ष लच्छू गुप्ता, पार्षद सविंद गुरुंग व अन्य लोग। 

इस मौके पर समाजसेवी सागर गुरंग  ने कहा पूरा भारत वर्ष आज वैश्विक महामारी कोविड-19 की चपेट में है ऐसे में फ्रंटलाइन पर हम लोगों को सेवाएं दे रहे कोरोना वॉरियर्स के रूप में हम लोगों के बीच में रहकर कार्य करने वाले कई कोरोना वैरीयस अपनी जान गवा चुके हैं लेकिन फिर भी यह किसी न किसी रूप में हम लोगों के बीच में रहकर कार्य कर रहे हैं और हमारे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप हो इस महामारी से हमें तुरंत निजात मिले ये लोग अपना कर्तव्य पालन करते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए फ्रंटलाइन कोरोना वैरीयस के रूप में कार्य कर रहे हैं। कईयों ने अपनी जान तक गंवा दी है मैं ऐसे कोरोना वरीयर को सलाम करता हूं।

सम्मानित होने वालों में राजेश, मुकेश, किरण, सुशीला, विमला, कुसुम, विक्की, शुभम, सावित्री आदि लोग।

इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती संविदा गुरंग  ने  सब से अपील करी कि आप लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन करें घरों में सुरक्षित रहें जिससे वैश्विक महामारी से हम लोग तुरंत बाहर आ सके सभी का धन्यवाद किया और कहा कि आप लोग द्वारा जो कार्य किया जा रहा है यहां बहुत ही सराहनीय है इस मौके पर  भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी  सम्मानित होने वालों में राजेश, मुकेश, किरण, सुशीला, विमला, कुसुम, विक्की, शुभम, सावित्री आदि लोग को सम्मानित किया।