चन्द्रबनी में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को लगा पलीता

डो-टू-डोर सफाई के लिए प्राइवेट वाहनों की व्यवस्था की जायः सुखबीर सिंह

उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट

देहरादून । नगर निगम की अव्यवस्थाओं से कई वार्डोें के पार्षद असन्तुष्ट नजर आ रहे हैं। कोई नालियों से परेशान है तो कोई बिजली, तो कोई साफ-सफाई, तो कोई घर-घर से कूड़ा उठान की योजना को सही तरीके से न होने के कारण परेशान है।

   वार्ड 91 चन्द्रबनी में इन दिनों चारों तरफ कूड़े के ढे़र लगे हुए हैं। क्योंकि प्रत्येक घर से नगर निगम की कूड़े उठाने की योजना थी वह  वार्ड 91 में फेल नजर होते दिख रही है। जिसके कारण वार्ड 91 में चारों तरफ गंदगी का आलम बना हुआ है और महामारी का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला का कहना है कि लोग अपने घर का कचरा सड़कों पर फैंक दे रहे हैं। सड़कों में कूड़े के डिब्बे भी रखे हुए हैं लेकिन लोग अपने घरों से कूड़ा लाकर सड़क पर फैंक दे रहे हैं।

महापौर सुनील उनियाल गामा को डो-टू-डोर कूड़े उठान व्यस्था को ठीक करने सम्बंधी ज्ञापन सौंपते पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला।

     कूड़ा उठाने की उचित व्यस्था को लेकर चन्द्रबनी के पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला नगर निगम महापौर सुनील उनियाल गामा से मिले। जहां पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला ने महापौर सुनील गामा को डो-टू-डोर कूड़े उठान व्यस्था को ठीक करने सम्बंधी ज्ञापन सौंपा।

   चन्द्रबनी के पार्षद का कहना है कि कंपनी द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था बहुत खराब है। हफ्ते भर वार्ड में कूड़ा न उठ पाने के कारण लोगों द्वारा कूड़ा नदी, नालों में फैंका जा रहा है व कई जगह सड़कों पर फैंका जा रहा है जिससे गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला का कहना है कि इस संबंध में संबंध्ति कंपनी को भी कहा गया है लेकिन व्यवस्था जस की तस है। 

   पार्षद ने महापौर से कहा कि वार्ड में प्राइवेट वाहनों द्वारा घर-घर कूड़ा उठाने की वैकल्पिक व्यस्था की जाय जिससे समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि आने वाले बरसात के दिनों में यह समस्या विकराल रूप धरण कर सकते है समय रहते इस समस्या को समाधन  किया जाय।