उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट
देहरादून। पंडित दीनदयाल मंडल के ब्रह्मपुरी वार्ड के बूथ संख्या 40 पर चमनपुरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व राज्य मंत्री पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं वर्तमान में भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रमुख वीरेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए वीरेंद्र बिष्ट जी ने कहा कि हमें हर महीने के अंत में होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सुनकर उन बातों को आत्मसात करना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी देश भर में से चुन्नीदा उत्कृष्ट व्यक्तित्व बातों को पूरे देश के समक्ष रखते हैं देश के कोने कोने में होने वाली गतिविधियों से वह वाकिफ रहते हैं और देश को भी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से उन बातों से वाकिफ कराते हैं जिससे देश भर के लोग प्रेरणा ले। कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ एक नीम का पेड़ भी लगाया गया।
इस अवसर पर धर्मपुर विधानसभा के मन की बात कार्यक्रम संयोजक पण्डित दीन दयाल मण्डल व पार्षद सतीश कश्यप, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह रावत, मंडल महामंत्री कौशलेंद्र सिंह, मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंघल , महानगर युवा मोर्चा के महामंत्री कौशलेंद्र सिंह, बूथ की टीमो में बूथ अध्यक्ष सागर यादव, शक्ति केंद्र संयोजक नाथीराम धीमान, आशीष गिरी, विद्या बिष्ट, गौतम कश्यप, महेंद्र सिंह बिरजू पटवाल, देवी दयाल सिंह रावत, भावना भट्ट, निर्मला देवी आदि मौजूद थी।