यदि करते रहना है सौंदर्य दर्शन रोज-रोज। तो पहले लगवा लो वैक्सीन के दोनो डोज।।
उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट
देहरादून। कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं के मद्दे नजर रखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में सभी केन्द्र को टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। वहीं जनपद की स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सर्तक हो गई हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम तेजी से टीकाकरण करवा रही हैं। आशा कार्यकर्ती व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को घर-घर जाकर सर्वे करवा रहे हैं ताकि टीकाकरण में तेजी आये।
चन्द्रबनी टीकाकरण अभियान के दौरान डा. शिवांगी, एएनएम शोभा यादव के साथ में हैं अपनी सेवायें देती हुई आशा कार्यकत्री।चन्द्रबनी भुत्तोंवाला स्वास्थ्य केन्द्र में पिछले कई दिनों से टीकाकरण चल रहा है। जिसमें काफी लोगों ने टीके लगवायें हैं। आज भी भुत्तोंवाला प्राथमिक चिक्त्सिा केन्द्र के माध्यम से चन्द्रबनी गौतमकुंड परिसर में कैंप को आयोजन किया गया जिसमें 45 से अधिक उम्र वालों को पहली डोज लगाई गई। जिसमें 100 लोगों को वैक्शीनेशन किया गया।
उत्तराखंड हेड लाइंस समाचार पत्र के प्रमुख संवाददाता को भुत्तोंवाला उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम शोभा यादव ने बताया कि चन्द्रबनी में आशा कार्यकर्ती घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं किसको टीका लगा किसको नहीं लगा। जिसके आधर पर लोंगों में जागरुकता आ रही है और टीका लगवाने के लिए लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं।
टीकाकरण अभियान में डा. शिवांगी, एएनएम शोभा यादव, आशा अनीता थापा, वन्दना नागर, राधा गुप्ता, पूनम भट्टनागर, लता मौजूद थी। इस अवसर पर क्षेत्राीय पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला ने सभी का धन्यवाद किया।