उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा के सम्मानित विधायक हरबंस कपूर के दिशा निर्देश पर मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल ने सेवा ही संगठन है अभियान दो की शुरुआत की गई है।
आज भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता के आपिफस ओमकार प्लाजा बिंदाल पल के पास कोविड-19 सहायता केंद्र प्रारंभ किया गया जिसमें कोरोना से संक्रमित लोगों की मदद के लिए एक टीम का गठन किया गया वह टीम जो करोना से संक्रमित पेशेंट है उसको भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और महानगर संगठन के सहयोग से सहायता मुहैया कराएगी उसमें एंबुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर भोजन की व्यवस्था सैनिटाइजिंग कराना है।
इस अवसर पर भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने कहा लोगों को करोना महामारी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पढ़े भारतीय जनता पार्टी कैंट विधानसभा हमेशा अपने लोगों के साथ खड़ी मिलेगी इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, वार्ड नंबर 72 के पार्षद आलोक कुमार, संतोष ठाकुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, अमन गुप्ता , आदि मौजूद थे।