जीर्णशीर्ण आवासों की हालात सुधारने के लिए मुख्य अभियंता को दिये निर्देश
उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंत्राी संजय सिंघल द्वारा पिछले दिनों यमुना कालोनी के सरकारी आवासों के जीर्णर्शीण के सम्बंध में कैंट विधायक हरबंस कपूर को एक ज्ञापन दिया था जिस पर क्षेत्रीय विधायक ने त्वरित कार्यवाही हेतु सम्बंध्ति विभाग को लिख दिया था। जिसका संज्ञान सिचाई विभाग के मंत्राी सतपाल महाराज ने भी बड़ी गंभीरता से लिया और क्षेत्र का निरीक्षण का मन बनाया।
उत्तराखंड हेड लाइंस को जानकारी देते हुए भाजपा महानगर मंत्री संजय सिंघल ने बताया कि इस सन्दर्भ में सिंचाई विभाग के मंत्री सतपाल महाराज व कैंट विधयक हरबंस कपूर ने यमुना कालोनी के सरकारी आवासों निरीक्षण किया तो उन्होंने देखा कि सरकारी आवासों की हालात अत्यंत जीर्णर्शीण हो रखी है।
सरकारी आवासों की हालात खराब देखते हुए मंत्री सतपाल महाराज ने शीघ्र ही सिचाई विभाग के मुख्य अभियंता को समस्या के समाधन के लिए निर्देशित कर दिया है।
इस अवसर पर भाजपा के महानगर मंत्री संजय सिंघल, राजेश चैधरी, नृपेंदर, लक्ष्मी रावत, भगत सिंह भंडारी सह सोशल मीडिया प्रभारी कैंट विधानसभा, आदि क्षेत्रीय के लोग मौजूद थे।