प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया

संजय सिंघल ने किया कई क्षेत्रों मेे पौधरोपण


देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया।
    इसी क्रम में भाजपा महानगर मंत्री व केदारनगर मंडल प्रभारी संजय सिंघल के नेतृत्व में शिवाजी धर्मशाला और यमुना कालोनी गोविन्दगढ़ व सहारनपुर चैक के पास पौधरोपण किया किया गया।



प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गोविन्दगढ़ में वृक्षारोपण कर पौधे लगाये गये। महानगर मंत्री व केदारनगर मंडल के प्रभारी संजय सिंघल ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सभी कार्यकर्ताओं को उत्साह व सेवाभाव से मनाना है। उन्होंने कहा कि उनका जन्मदिन हम सभी कार्यकर्ता खुशियों के साथ पौधरोपण कर मना रहे हैं।



   इस मौके पर प्रेम चन्द, भगत सिंह भंडारी सोशल मीयिा प्रभारी, तृप्ता जाटव, नवीन, नृपेन्द्र व कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।