देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर मंत्री संजय सिंघल के नेतृत्व में बी प्रथम यमुना कालोनी के क्षेत्रवासी नाले की सफाई व्यवस्था व स्थलीय निरीक्षण के सम्बंध में नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा से मिले।
महानगर मंत्री संजय सिंघल ने महापौर सुनील उनियाल गामा को बताया कि बी प्रथम यमुना कालोनी में 200 मीटर का नाला है जो कि जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हो गया है जिसके कारण उसका पानी मकानों की बुनियादों में बैठ रहा है। जिससे भविष्य में इन मकानों पर खतरा मंडरा रहा है।
भाजपा नेता संजय सिंघल ने महापौर को बताया कि बी प्रथम यमुना कालोनी में इस नाले की सफाई व्यवस्था न होने से घरों सांप, नेवले जीव जन्तु कीड़े मकोड़े लोगों के घरों में घुस जा रहें हैं जिससे क्षेत्रीय जनता परेशान हो रखी है और भय का वातावरण बना रहता है।
भाजपा महानगर मंत्री संजय सिंघल क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में लगातार सक्रिय रहते हैं और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के बताते रहते हैं। उन्होंने नगर निगम महापौर से आग्रह किया है कि क्षेत्रीय जनता की इन मूल समस्याओं को देखते हुए सबसे पहले नाले की सफाई कराके नाले का स्थलीय किया जाय जिससे क्षेत्रीय जनता को नाले की समस्या से निजात मिल सके।
इस अवसर पर भगत सिंह भंडारी, अमन जोशी, नपेंन्दू, दीवान चन्द, पुष्पा शर्मा, शिखा थापा, ज्योति प्रजापति, कृपाल सिंह, पंकज प्रजापति, अतुल शर्मा, आदि मौजूद थे।