भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में मोर्चा के प्रतिनिधियों ने शाॅल ओड़ाकर किया माननीयों का सम्मान

देहरादून। कोविड-19 से बचाव हेतु राजपुर रोड के विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  खजान दास एवं धर्मपुर विधानसभा  विधायक विनोद चमोली  द्वारा जनहित एवं राष्ट्रहित मैं गरीबों एवं मजदूरों को राशन किट उपलब्ध कराने मोदी किचन के माध्यम से गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने सैनिटाइजर फेस मास्क उपलब्ध कराने तथा सफाई कर्मचारियों का अनेकों स्थानों पर सम्मान करने तथा मान्य मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग किए जाने हेतु  राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में मोर्चा प्रतिनिधि मंडल द्वारा फूल माला एवं शॉल पहनाकर  खजान दास को सम्मानित किया गया।



राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में मोर्चा प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम महापौर सुनील उनियाल गामा का भी शाॅल ओड़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि महापौर ने समस्त वार्डोें में सेनीटाइजर, व मच्छर मारने की दवाइयों का छिड़काव कराया है उसके लिए भी नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा का धन्यवाद किया।



इस मौके पर राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास  ने अपनी सेवाएं जनहित में निरंतर जारी रखने का भरोसा दिलाया। अभिनंदन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष  धर्मपाल घाघट राष्ट्रीय सचिव  विशाल बिरला प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ  सोनू गहलोत प्रदेश प्रमुख महामंत्री मोर्चा  मदन बाल्मीकि प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा राष्ट्रीय वाल्मीकि  क्रांतिकारी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं समाज सेविका अनिका छेत्री जी हरीश सिसोदिया प्रदेश महामंत्री  कमल कनौजिया  अनिल बाल्मीकि  राम कुमार चौटाला प्रदेश सचिव  अमित वाल्मीकि प्रधान पटेल नगर आदि मौजूद रहे।



नगर निगम महापौर सुनील उनियाल गामा को शाॅल ओड़ाकर सम्मानित करते हुए पं.दीनदयाल मंडल के अनुसूचित मोर्चे के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार।



पं.दीनदयाल मंडल अनुसूचित मोर्चे के मंडल अध्यक्ष