निम्न वर्ग के साथ ही मध्यम वर्ग का भी विशेष ध्यान रखा जायेगाः सतीष कश्यप


पार्षद सतीश कश्यप ने 82 परिवारों को राशन सामग्री वितरित की


उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट
देहरादून। कोरोना महामारी से निम्न वर्ग ही नही बल्कि मध्यम वर्ग भी कई परेशानियों से जूझ रहे है जिसका सरकार व जनप्रतिनिधि भी विशेष ध्यान रखेगें यह बात उत्तराखंड हेड लाइंस के संवाददाता को वार्ड नम्बर 74 ब्रह्मपुरी के पार्षद सतीश कश्यप ने बताई।
     पार्षद सतीश कश्यप ने कहा कि लाॅक डाउन में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार हर तरह से गरीब, निधर््ान, असहाय, विक्लांग, विधवा व जरूरतमंदों की आवश्यकतानुसार कच्चा व पक्का हुआ राशन की पूर्ति कर रही है ताकि कोई भी परिवार भूखा न रहे। 



ब्रह्मपुरी के पार्षद सतीश कश्यप ने कहा कि अभी हाल ही में 82 परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई ताकि क्षेत्र में कोई भी भूखा ना रहे साथ ही मध्यम वर्ग का भी विशेष ध्यान रखने की कोशिश की जा रही है।  
 उन्होंने कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता व पूरी टीम इस कार्य मे निष्ठा के साथ जुटी हुई है। ब्रह्मपुरी वार्ड 74 के पार्षद सतीश कश्यप द्वारा लगातार लाॅक डाउन के बाद से ही धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली के निर्देशानुसार समाजसेवियों तथा संस्थाओं व पुलिस प्रशासन के माध्यम से राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है ताकि जरूरतमंदों तक राशन पहुंचे। काई भी परिवार राशन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मोदी कीचन व मोदी रसोई की व्यवस्था भी की गई थी जिससे रोज पक्का हुआ भोजन के पैकेट वितरित किये गये।
 पार्षद सतीश कश्यप का कहना है कि लाॅकडाउन के तीसरे चरण में होने के बाद अब मध्यम वर्ग को भी राशन सामग्री की आवश्यकता पड़ने पर उनके द्वारा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों से संपर्क कर जरूरतमंद परिवार को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। 
पार्षद सतीश कश्यप ने बताया कि हर दिन लगभग 50 से 60 परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है इसमें सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा जाता है। राशन सामग्री वितरण कार्यक्रम में सेवाभाव से सहयोग करने वाले  सक्रिय कार्यकर्ताओं में कौशलेंद्र सिंह, संजीव सिंघल, नाथीराम, विवेक वर्मा, रवी कुमार, हनी, सागर यादव, सहदेव प्रसाद, देवनाथ आदि हैं जो दिन-रात इस कार्य में लगे हुए हैं।