चन्द्रबनी पार्षद सहित कई लोगों ने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के हाथों से मुख्यमंत्री राहत कोष में चैक जमा कराये


उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट
देहरादून। कोरोना काल में वैश्विक महामारी से उभरने के लिए सरकार की भी मदद की जा रही है जिसमें मुख्यमंत्री राहत कोष में वार्ड 91 के पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला ने विधानसभा सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर को 71 हजार रूपये की धनराशि के चैक सौंपे हैं। पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला ने बताया कि अभी 20 हजार रुपये के चैक मेरे पास में हैं जिनको शीघ्र विधायक जी को सौंपे जायेंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड में कुछ लोगों ने आॅन लाइन के माध्यम से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में चैक जमा करायें हैं।सुखबीर सिंह बुटोला ने बताया कि अभी तक दो लाख इकत्तर हजार के चैक सहसपुर विधायक द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा दिये गये हैं।



विधानसभा सहपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर को कुछ धनराशि का चैक देते हुए चन्द्रबनी पाषर्द सुखबीर सिंह बुटोला। फोटोः उत्तराखंड हेड लाइंस


सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी सहसपुर विधायक के द्वारा ग्राम बनोवाला में आयोजित प्रसिद्ध समाजसेवी पूर्व ग्राम प्रधान राजाराम कश्यप एडवोकेट पदम सिंह कश्यप दिनेश कश्यप प्रताप सिंह कश्यप के संयुक्त सहयोग से भाजपा के वरिष्ठ नेता खेमचंद गुप्ता के संयोजन में लगभग 60 परिवारों, मजदूरों, विधवा मातृशक्ति को कच्चा अनाज किट प्रदान कीअभी तक अपनी विधानसभा में लगभग 7000 परिवारों को राशन किट प्रदान कर चुके हैं इस अवसर पर विधायक सहदेव पुंडीर के साथ पार्षद बिना रतूड़ी महानगर जिला महामंत्री रतन सिंह चौहान प्रभारी पीएम एवं सीएम कोश समूह उपस्थित थे।



चन्द्रबनी पार्षद कार्यालय के सामने जरूरतमंदों के लिए गाड़ी से राशन की किट निकालते हुए।


मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री राहत कोष में एडवोकेट पदम पदम सिंह कश्यप ने ₹10000 का चेक दिया, दिनेश कुमार ने ५१०० का चेक, सुरेन्द्र सिंह नेगी ने ५१०० का चेक, चंद्रशेखर सावंत ने २०००, खेमानंद जोशी ने ११००ए विशन थापा ने 1000, विजय कंडारी ने १०००, ओशो कन्हैया प्रसाद रतूड़ी ने ५१०० का चेक, विजेंद्र उनियाल ने १००० का चेक लगभग ५०००० के चेक जमा कर विधायक सहदेव पुंडीर के मार्फत सीएम कोष में जमा करवाएं।


ADD