आईएसबीटी चौकी प्रभारी विवेक भंडारी की टीम के सहयोग से रामपाल सिंह राठौर के निवास पर बंटी राशन किट
उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट
देहरादून। लॉक डाउन में कोई व्यक्ति भूखा न सोये। इसके लिए सहसपुर विधानसभा के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपनी पूरी विधानसभा के अन्दर सोशल डिस्टेंस रखते हुए और लॉकडाउन का पालन करते हुए सहसपुर विधानसभा के चन्द्रबनी धारावाली क्षेत्र में गरीब, मजदूरों व असहाय व्यक्तियों को राशन वितरण किया है।
सहसपुर विधानसभा के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने उत्तराखंड हेड लाइंस को बताया है कि हमारे कार्यकर्ता व पार्षदों द्वारा नामों की सूचीयों के माध्यम से राशन बांट रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति छूटे नहीं। विधायक ने कहा कि कोई भी गरीब असहाय व्यक्ति भूखा नही रहेगा। हर गरीब आदमी तक राशन पहुंचाने में हमारे कार्यकर्ता व पुलिस टीम लगी हुई है ताकि प्रत्येक गरीब, मजदूरों तक राशन पहुंचे। हम लोग केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक सम्पूर्ण विधानसभा में कार्य कर रहे हैं।
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और ओबीसी मोर्चे के प्रदेश मंत्री रामपाल सिंह राठौर।
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभाओं में विधायकों के साथ गरीब व असहाय लोगों को खाने खिलाने व राशन बांटने में लगए हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से क्षेत्रों में कच्चा राशन व भोजन के पैकेट वितरित कर रहे हैं। कहीं पर मोदी किचन चलाई जा रही तो कहीं मोदी रसोई। जिसका लाभ गरीब, मजदूरों को मिल रहा है।
चन्द्रबनी धारावाली में विगत कई दिनों से ओबीसी मोर्चे के प्रदेश मंत्री रामपाल सिंह राठौर ने गरीब, सहाय, मजदूरों को खाने खिलाने की मुहिम छेड़ी हुई है। रामपाल सिंह राठौर कभी मोदी किचन से खाने के पैकेट वितरित कर रहे तो कभी कच्चे राशन की किट माननीयो के हाथों वितरित करवा रहे हैं। प्रदेश मंत्री ने नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा के हाथों से धारावाली क्षेत्र के लोगों को कच्चा राशन वितरण करवाया। वहीं प्रदेश ओबीसी मोर्चे के प्रदेश मंत्री रामपाल सिंह राठौर ने सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के हाथों से धारावाली के गरीब, मजदूरों व अहसाय व्यक्तियों को कच्चा राशन बंटावाया। लॉकडाउन के पालन व डिस्टेंस बनवाने में आईएसबीटी चौकी प्रभारी विवेक भंडारी के टीम का पूरा सहयोग रहा।
पत्रकारों को जानकारी देते चौकी प्रभारी आईएसबीटी विवेक भंडारी।
थाना पटेलनगर क्षेत्र के आईएसबीटी चौकी प्रभारी की टीम ने भाजपा नेता रामपाल सिंह राठौर के निवास पर आकार समस्त गरीब व जरूरतमंदों को राशन बंटवाने में पूरा सहयोग किया। जिसका प्रदेश मंत्री रामपाल सिंह राठौर ने पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर चन्द्रबनी के पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला, भाजपा कायकर्ता अनिल ढकाल सहित पं. क्रांतिबल्लभ भट्ट आदि मौजूद थे।