उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट
देहरादून। कोरोना संक्रमण से बचाव को लॉकडाउन जारी है। ऐसे में जरूरतमंदों को राशन व या पक्का हुआ भोजन देना जरूरी है। लाॅक डाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए तमाम लोग आगे आ रहे हैं वहीं विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठन व राजनीतिक संगठन सेवाभाव से कार्य कर रहे है। ताकि कोई भी जरूरतमंद भूखा नही रहे।
ये हैं उत्तरांचल संयुक्त सर्व समाज संगठन (यूएस 4) के प्रदेश अध्यक्ष रामबचन राजभर।
उत्तरांचल संयुक्त सर्व समाज संगठन (यूएस 4) के प्रदेश अध्यक्ष रामबचन राजभर ने भी वार्ड 91 चन्द्रबनी में गरीब मजदूरों की एक लिस्ट आईएसबीटी पुलिस चैकी को दी। जिसमें उन्होंने क्षेत्र में रह रहे मजदूरों के बारे में लिखा है कि क्षेत्र में ऐसे कई गरीब जरूरतंद मजदूर हैं जिनके पास राशन नही पहुंचा है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है कि इनकी शीघ्र ही राशन की उचित व्यवस्था की जाय ताकि यह गरीब जरूरतमंद लोग भूखे न रहे। उन्होंने कई अन्य जगहों का उदाहरण दिया कि राशन व भोजन के पैकेट देने में भी कई राजनीतिक संगठन भेदभाव कर रहे हैं जो गलत है। प्रदेश अध्यक्ष रामबचन राजभर ने कहा कि इस कार्य में भेदभाव कतई बर्दाश्त नही की जायेगी।
जिसको संज्ञान में लेते हुए आईएसबीटी पुलिस चैकी ने समस्त मजदूरों को लिस्ट के हिसाब से राशन मुहैया करा है। इसके अलावा आईएसबीटी पुलिस चौकी प्रभारी विवेक भंडारी के निर्देशन में रोज आईएसबीटी पर पुलिस चौकी का समस्त स्टाफ असहाय व निर्धन, जरूरतमंदों को रोज भोजन के पैकेट वितरित कर रहे है।
मजदूरों की लिस्ट के मुताबिक चन्द्रबनी में अमरभारती से शिवानी, भारती, पवनी देवी, रामकिशन, चन्दबनी चोयला, सुमित, विवेक, कोशल सिंह, राम सिंह ;भुत्तोवाला, राजेश, गोपाल राम, सुमन, ममता, सुनील दुर्गा मंदिर, राजीव भुत्तोंवाला, नेहा यमनोत्री इंक्लेब फेंस दो सेवला कला आदि लोगों को आईएसबीटी पुलिस द्वारा राशन बांटा गया है।