महामारी से बचाने को अंशिता शर्मा व सोनी त्रिपाठी बना रही हैं मास्क

उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट
देहरादून। कोरोना हारेगा इंडिया जीतेगा। इस जज्बे के साथ अपने-अपने घरों में लोग मदद करने को तैयार हैं। कोई जरूरतमंदों को राशन, भोजन देकर मानवता की मिशाल पेश कर रहा है तो कोई दवा पानी का इंतजाम कर रहा है। वहीं कुछ ऐसे घरों से जुड़े लोग हैं जो लाॅकडाउन में अपने समय का सदुपयोग कर महामारी से बचाने को मास्क बनाने की मुहिम चला रहे हैं। यह मास्क उन लोगों तक पहुंचाया जा रहा है जो इसे खरीदने में असमर्थ हैं।



घर पर मास्क बनाती महानगर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य अंशिता शर्मा।
   इसकी पहल कर रही हैं भारतीय जनता पार्टी की महानगर महिला मोर्चा की सदस्य अंशिता शर्मा पत्नी अजय शर्मा स्वयं मास्क बनाकर जरूरतमंदों को निःशुल्क बांट रहे हैं।  महानगर महिला मोर्चा की सदस्य अंशिता शर्मा पत्नी अजय शर्मा का कहना है कि भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती बृजलेश गुप्ता के निर्देश पर मास्क बनाने का कार्य शुरू किया है।
    वहीं जनसेवा का कार्य कर रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य पवन त्रिपाठी की पत्नी सोनी त्रिपाठी जो कि महिला मोर्चा महानगर में सदस्य हैं अपने घर पर ही मास्क बनाने का कार्य कर रही हैं। उनका कहना है कि विधानसभा राजपुर विधायक खजानदास व अध्ययक्ष के निर्देश पर महामारी से बचने के लिए फैस मास्क बनाये जा रहे हैं। 
     महानगर महिला मोर्चा की सदस्य अंशिता शर्मा पत्नी अजय शर्मा का कहना है कि भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती बृजलेश गुप्ता के निर्देश पर मास्क बनाने का कार्य शुरू किया है। श्रीमती अंशिता शर्मा ने कहा इससे बड़ा परोपकार्य कोई नही है। उनका कहना है कि लगातार समाजसेवी की डिमांड आ रही हैं 300 से लेकर 400 मास्क निशुल्क वितरित किये जा चुके हैं। बाजार में मास्क की किल्लत के चलते यह दोनों महिलायें सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने में जुटी हैं।



घर पर मास्क बनाती हुए खुड़बुड़ा निवासी श्रीमती सोनी त्रिपाठी।    


वहीं खुड़बुड़ा निवासी श्रीमती सोनी त्रिपाठी ने उत्तराखंड हेड लाइंस के प्रमुख संवाददाता को बताया कि आठ दिनों से मैं लगातार घर पर मास्क बना रही हूं। इन मास्कों की सबसे अच्छी विशेशता ये है कि इसमें लगने वाला मैटिरियल बाजार से नही खरीदा जा रहा है, घर पर रखे काटन व वोवरोन के थैलों से ही तैयार किए जा रहे। इनकी लागत शून्य है। भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य श्रीमती सोनी त्रिपाठी का कहना है कि किसी भी संस्था समाजसेवी या सज्जनों को वितरण हेतु मास्क चाहिए तो सम्पर्क कर सकते हैं।