उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महाराणा प्रताप नगर के सम्पर्क प्रमुख जितेन्द्र लिंग्वाल की टीम कर लाॅकडाउन में सेवाभाव से कार्य रही है उनकी लाल रंग की गाड़ी इन दिनों चारों तरफ दौड़ रही है गाड़ी की डिग्गी में पूरी व आलू की सब्जी रखी हुई है। जरूरतमंदों को भोजन दे रहे हैं।
महाराणा प्रताप नगर के सम्पर्क प्रमुख जितेन्द्र लिंग्वाल लाॅकडाउन में भोजन देते हुए साथ में हैं अन्य स्वयं सेवक।
स्वयंसेवक के नाते महाराणा प्रतापनगर के सम्पर्क प्रमुख ऐसे लोगों से जनसम्पर्क कर रहा है जो वाक्य में ही सड़कों पर भूखे हैं। इनमें कुछ तो मजदूर हैं तो कोई निर्धन, असहाय या विक्लांग हैं। इनको भरपूर भोजन कराने का बेड़ा उठा रखा है महाराणा प्रताप नगर के सम्पर्क प्रमुख जितेन्द्र लिंगवाल ने।
यही वह लाल रंग की कार है जिसमें गरीब अहसाय,जरूरतमंदों को भोजन रख कर बांटा जा रहा है।
महाराणा प्रताप नगर के सम्पर्क प्रमुख जितेन्द्र लिंग्वाल ने उत्तराखंड हेड लाइंस को बताया कि इस संकट की घड़ी में संघ के कुटुंब को एकजुट होकर परोपकार का कार्य करना चाहिए। जितेन्द्र लिंग्वाल ने कहा कि ये जरूरमंद लोग हमारे परिवार के हिस्से हैं जिनकों कच्चा या पक्का हुआ राशन देना हम स्वयंसेवकों का परमोधर्म कार्य है। स्वयंसेवक पहले से ही बढ़चढ़ कर ऐसे कार्योें में रूचि लेता है।
श्री जितेन्द्र लिंग्वावल ने कहा कि यही कारण है कि 95 वर्षोेें के बाद भी संघ निर्बाध रूप से विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना हुआ है।
उत्तराहखंड हेड लांइस को मिली जानकारी के अनुसार विपिन राणा, सूरज क्षेत्राी, ईश्वर थापा, और दीपक नेगी महाराणा प्रताप नगर में अपना कुटुंब समझकर दिन-रात सेवाभाव के कार्य में लगे हुए हैं।