लाॅकडाउन में दिखा स्वयंसेवकों में जज्बा

जहां कम वहां हमः हेमंत उपाध्याय


                                         
मौहब्बेवाला से उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट
देहरादून। कोरोना वायरस से फैली वैश्विक महामारी और लाॅक डाउन के कारण पैदा हुए हालातों को देखते हुए संघ के सच्चे देशभक्त सेवा कार्य में लगे हुए हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भारत का सबसे बड़ा संगठन है, आज संघ में करोड़ों स्वयं सेवक भारत के कोने-कोने में राष्ट्रप्रेम और देश भक्ति की अलख जगा रहे हैं। धर्म जागरण समन्वय विभाग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का ही घटक संगठन है, जो कि पूरे भारत वर्ष में हिन्दुत्व के प्रचार प्रसार का कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना महाराष्ट्र में डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने की। मात्र पांच-सात स्वयंसेवकों के साथ संघ की शाखा का प्रारंभ हुआ और आज संघ अपने करोड़ों स्वयं सेवकों के साथ देश ही नहीं वरन विदेशों में भी भारत माता की राष्ट्र भक्ति की अलख जगा रहे हैं।



    मौहब्बेवाला इंस्डस्ट्रीयल एरिया में स्वयंसेवकों ने अलख जगाई और सुबोध नौटियाल के आवास पर 60 जरूरतमंदों को कच्चा राशन बांटा। उक्त कच्चा राशन के लिए विशेष सहयोग सुबोध नौटियाल व हरीश डंग्वाल व दीपक नेगी और अशोक सुंद्रियाल तथा प्रमोद नौटियाल का रहा। इन लोगों के सहयोग से गरीब, जरूरतमंद लोगों को कच्चा राशन वितरित किया गया। इस इस अवसर पर जिन लोगांें राशन दी गई इनकें अधिकांश धारावाली के थे, जो तो कुछ फैक्ट्री में काम करते हैं और कुछ ध्याड़ी-मजदूरी करके अपना परिवार पालते हैं। कुछ लोग ऐसे भी लाइन में खड़े थे जो दो-दो तीन-तीन बार राशन ले चुके थे। राशन लेने वालों में बिहार के लोग अधिक थे और स्थानीय लोग कम थे। 



इस अवसर पर धर्म जागरण से हेमंत उपाध्याय के हाथों से क्षेत्र के मजदूर व जरूरतमंदों को राशन दिया गया। इस अवसर पर हेमंत उपाध्याय ने कहा कि जहां कम वहां हम के नारे के साथ भारत माता की जय के नारे लगे। 
    इस सेवा कार्य में महाराणा प्रताप के सम्पर्क प्रमुख जितेन्द्र लिंग्वाल, नवीन कोटनाला, राकेश भट्ट, अनिल कुमार, गोविन्द सिंह रावत, विपिन, आयुर, कालू भाई, आदि मौजूद थे। इस अवसर पर सभी स्वयं सेवक अपने-अपने गणवेश में थे।