क्लेमनटाउन में मोदी रोसाई से रोजाना 300 जरूरतमंदों को कराया जाता है भोजन

उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट
देहरादून। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए तमाम लोग आगे आ रहे हैं। विभिन्न सामाजिक और धर्मिक संगठनों के साथ ही धर्मपुर विधानसभा क्लेमनटाउन क्षेत्र में मोदी रासोई द्वारा रोजना 300 जरूरतमंदों को भोजना कराया जाता है। जिसकी जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश पाण्डे ने उत्तराखंड हेड लाइंस समाचार पत्र को दी है।
           


धर्मपुर विधानसभा क्लेमनटाउन क्षेत्र में हनुमान जयंती के अवसर पर मोदी रसोई में बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश पांडे व थानाध्यक्ष नरोत्तम विष्ट, व क्लेमनटाउन कैंटबोर्ड के अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर व भाजपा नेता मोहन जोशी। 


उत्तराखंड हेड लाइंस के प्रमुख संवाददाता को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश पांडे ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही मोदी रसोई संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो भी मजदूर व गरीब असहाय व्यक्ति हो उनको रोजाना क्लेमनटाउन निवासी व भाजपा नेता मोहन जोशी ने अपने ही आवास से मोदी रसोई संचालित कर रखी है जिसमें रोजाना 300 जरूरतमंदों को दिन का भोजन कराया जाता है। भाजपा नेता मोहन जोशी ने कहा कि जरूरतमंदों को खाना खिलाना ही एक सच्चे जनप्रतिनिध् िका कार्य है।


                      हनुमान जयंती के अवसर पर मोदी रसोई से खाना वितरित करते भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश पांडे, महेश गोयल । 
  धर्मपुर विधानसभा क्लेमनटाउन क्षेत्र के  भाजपा नेता मोहन जोशी ने कहा कि लाॅकडाउन के तहत कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे जिसके लिए हमने क्षेत्र में मोदी रसोई  की जिम्मेदारी ली है और जरूरतमंदों तक भोजन भिजवा रहे हैं।  भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहन जोशी ने बताया लाॅक डान के लिए जहां सख्ती जरूरी है वहीें भूख के लिए खाना भी जरूरी  है।


     


इस अवसर पर भूपेन्द्र नेगी, उमराव सिंह गुंसाई, वीरसैन कश्यप, सुनील, कली,वीरेन्द्र पाण्डे,शिवकुमार , गोरखनाथ, महेश गोयल, तुलसी गोयल, मीरा जोशी, पुष्पा रावत, ज्योति कोठारी, आदि लोग मौजूद थे।