धर्मपुर विधानसभा के क्लेमनटाउन क्षेत्र में जरूरतमंदों का सहारा बनी मोदी रसोई


उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश पांडे ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से धर्मपुर विधानसभा क्लेमनटाउन क्षेत्र में भाजपा नेता मोहन जोशी के निवास से प्रतिदिन मोदी रसोई संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो भी ध्याड़ी, मजदूरी करने वाले  गरीब असहाय व्यक्ति हेैं उनको प्रतिदिन क्लेमनटाउन निवासी व भाजपा नेता मोहन जोशी सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के सौजन्य से अपने ही  आवास पर मोदी रसोई से खाना दिया जा रहा है। जिसमें रोजाना 300 जरूरतमंदों को दिन का भोजन कराया जाता है। भाजपा नेता मोहन जोशी ने कहा कि इस संकट से उभरने के लिए जरूरतमंदों को खाना खिलाना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि का कार्य है।


 
   भाजपा नेता मोहन जोशी ने कहा कि लाॅकडाउन के तहत कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे जिसके लिए हमने क्लेमनटाउन में मोदी रसोई  की जिम्मेदारी ली है और जरूरतमंदों तक नित्य भोजन भिजवा रहे हैं।



भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहन जोशी ने कहा स्वस्थ रहने के लिए जहां लाॅक डाउन सख्ती से जरूरी है वहीें भूख के लिए खाना भी जरूरी  है। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से चलाई जा रही जरूरत मंदों के लिए मोदी रसोई भी जरूरी है।


add