धारावाली में रामपाल सिंह राठौर के विशेष प्रयासों से शेखर सैनी द्वारा बंटा राशन

भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश मंत्री रामपाल सिंह राठौर बने कोरोना फाइटर


उत्तराखंड हेड लाइंस की रिपोर्ट
देहरादून। लाॅकडाउन के तहत पिछले कई दिनों से भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामपाल सिंह राठौर धारावाली क्षेत्र में लागातार कच्चा राशन बांट रहे हैं। जिसकी सराहना भाजपा प्रदेश के पदाधिकारियों व नगर निगम महापौर सुनील उनियाल गामा व सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने की है।



जरूरमंदो को राशन वितरण करते शेखर सैनी व प्रदेश ओबीसी मोर्चे के प्रदेश मंत्री रामपाल सिंह राठौर।


प्रदेश के पदाधिकारियों सहित विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं पर हमे गर्व है जो दिन  रात ऐसी विकट परिस्थितियों में जरूरतमंदों गरीब, असाहय, परिवारों तक भोजन पहुंचा रहें हैं। विधायक ने कहा कि हमारे तमाम कार्यकर्ता क्षेत्रों में राशन वितरण में लगे हैं ऐसे कार्यकर्ताओं को हम कोरोना योद्धा मानते हैं।



      चन्द्रबनी के धारावाली क्षेत्र में सहसपुर विधानसभा के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के आग्रह पर पिछले कई दिनों से लगातार राशन बंट रही है। आज भी चन्द्रबनी वार्ड 91 धारावाली में शेखर सैनी के सौजन्य से व भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश मंत्री रामपाल सिंह राठौर के विशेष प्रयासों तथा आईएसबीटी चौकी प्रभारी विवेक भंडारी के स्टाफ से कैलाश पंवार व राकेश बिष्ट की निगरानी में 22 जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया।



     ओबीसी मोर्चे के प्रदेश मंत्री ने उत्तराखंड हेड लाइंस के संवाददाता को बताया कि पुलिस अपना काम बखूबी ईमानदारी से कर रही है जो जनता के हितों में बहुत उत्तम है।